Friday, July 3, 2026

 इन जिलों के लिए अगले 24 घंटे कठिन, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Share

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में मानसून सक्रिय है जिससे भारी वर्षा की संभावना है। पटना में गर्मी बढ़ने के साथ 17 जिलों में गरज और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जमुई में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई जबकि पटना का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवा प्रदेश की ओर आ रही है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। आने वाले दिनों में मानसून ट्रफ मजबूत होने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

राजधानी में बीते दिनों से वर्षा में कमी आने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे दिन भी प्रदेश में राजधानी सबसे गर्म रहा। राजधानी सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई ।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को प्रदेश के 17 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आठ सितंबर से मौसम में बदलाव के आसार है। अररिया और किशनगंज जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। जमुई के बरहट में 28.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई। सिवान, मोतिहारी, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका में 22 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

गयाजी के गुरूआ में 24.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 22.8 मिमी, सिवान के नौतन में 20.4 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 12.4 मिमी, सुपौल के छत्तरपुर में 10.6 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 8.6 मिमी, नालंदा के कटारी सराय में 2.4 मिमी, मोहनिया में 2.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 2.2 मिमी, औरंगाबाद में दो मिमी एवं भभुआ में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना36.529.4
गयाजी35.726.4
भागलपुर34.028.2
मुजफ्फरपुर34.028.1

Read more

Local News