Sunday, June 14, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में आज (11 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में आज (11 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

PBKS का प्रदर्शन
पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत जोरदार तरीके से की थी, शुरुआती सात मैचों में से छह जीतकर वे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरे थे. हालांकि, हाल के हफ्तों में उनकी लय बिगड़ गई है, और श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है.

जैसे-जैसे प्लेऑफ की जंग तेज हो रही है, PBKS अपनी हार का सिलसिला रोकने और टॉप-चार में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बेताब होगी. उन्होंने ने अब तक 10 मचों में से 6 में जीत दर्ज की है. जिसकी वजह से वो 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं.

दिल्ली कैपिटल्स
वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. 11 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ, कैपिटल्स अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं. वो इस सीजन में अपनी निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिखी है. अगर वो आज का मैच हार जात हैं तो वो भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी.

लेकिन अगर वो अपने बाकी बचे सभी मैच जीत भी जाते हैं तो वे ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा तो रहेंगी, लेकिन उनका दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

PBKS vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर नजर आती है. अब तक दिल्ली और पंजाब 35 बार आमने सामने आए हैं. जिसमें पंजाब ने 18 बार बाजी मारी है जबकि दिल्ली को 17 मैच में जीत मिली है. वहीं धर्मशाला में दोनों के बीच खेले गए 4 मुकाबला में 2-2 से बराबरी पर है. इसलिए फैंस दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं.

PBKS vs DC: दोनों टीमों के स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमिसन, और रेहान अहमद.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद.

Read more

Local News