Sunday, June 14, 2026

 इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय महिला टीम को छह विकेट से हरा दिया.

Share

 इंग्लैंड की महिला टीम ने मंगलवार (2 जून) को तीसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

मैच में एलिस कैप्सी और हीथर नाइट ने शानदार अर्धशतक बनाए, जबकि लॉरेन बेल ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर एक समय 38/3 हो गया था. हालांकि, उसके बाद हालात बदल गए और मेजबान टीम मुश्किल स्थिति से निकलकर एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई.

कैप्सी और नाइट की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 76 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम की जीत पक्की हो गई. कैप्सी ने 43 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, और नाइट ने नाबाद रहते हुए 42 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए. उनकी पारियों की मदद से टीम ने 9 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट लिए.

इससे पहले मैच में, टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा और यास्तिका भाटिया ने 32-32 रन बनाए. हरमनप्रीत के अर्धशतक की मदद से टीम पहली पारी में कुल 180/5 का स्कोर खड़ा कर पाई. इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल ने दो विकेट लिए, जबकि लिन्जी स्मिथ और शार्लोट डीन ने एक-एक विकेट लिया.

दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच निर्णायक था, क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबर थी. भारत ने चेम्सफोर्ड में पहला मैच 38 रनों से अपने नाम किया था. लेकिन दूसरे मैच में उन्हें इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में 26 रनों मात देकर सीरीज में वापसी की. अब, इंग्लैंड ने सीरीज का निर्णायक मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है.

T20 विश्व कप की तैयारी
यह सीरीज 12 जून से शुरू होने वाले महिला T20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तौर पर खेली गई. जिसमें भारतीय टीम की कप्तान और कोचिंग स्टॉफ को अपनी टीम कॉम्बीनेशन पर काम करने का मौका मिला. अब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी. जो कि 10 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ग्रुप 1 में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीक भी शामिल हैं. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना अभियान 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News