Tuesday, June 2, 2026

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शरण में पहुंचे हैं.

Share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस भावुक पल को वृंदावन की आध्यात्मिक यात्रा के साथ मनाने का फैसला किया. आरसीबी की जीत के बाद, मंगलवार, 2 जून को यह जोड़ा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनका आशीर्वाद लिया. वृंदावन से विराट-अनुष्का के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में देखा गया, जहां उन्होंने प्रार्थना और शांतिपूर्ण चिंतन में समय बिताया. एक वीडियो में इस जोड़ा को आश्रम के अंदर जाते हुए देखा गया. इस दौरान अनुष्का शर्मा वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवाद करती हैं. उनके पीछे विराट कोहली को पीछे-पीछे जाते हुए देखा जा सकता है.

वहीं, एक दूसरे वीडियो में यह जोड़ा आध्यात्मिक गुरु से मिलने के बाद आश्रम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है. बाहर खड़े लोगों ने विराट कोहली को राधे-राधे कहा, जिसके जवाब में क्रिकेटर ने भी उन्हें ‘राधे-राधे’ बोला.

उनकी इस यात्रा ने फैंस कों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया. प्रेमानंद महाराज से यह मुलाकात काफी खास था, क्योंकि रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने के ठीक बाद हुई, जिसने इस फ्रेंचाइजी के लिए एक और यादगार सीजन का शानदार अंत किया.

एक वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का को आगरा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए भी देखा गया, जिसके बाद वे वृंदावन की ओर रवाना हो गए. इस कपल ने अपनी यह यात्रा बेहद सादगी और बिना किसी तामझाम के पूरी की, और इस तरह उन्होंने अपनी जिंदगी के अहम पड़ावों पर आध्यात्म की ओर रुख करने की अपनी परंपरा को कायम रखा.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए, प्रेमानंद महाराज से मिलना उनकी आध्यात्मिक यात्रा का एक नियमित हिस्सा बन गया है. इस जोड़ी ने सबसे पहले जनवरी 2023 में अपनी वृंदावन यात्रा के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. तब से वे कई बार वापस आ चुके हैं.

इस दौरान उन्होंने सत्संग में हिस्सा लिया और लोगों की नजरों से दूर आश्रम में समय बिताया. कोहली ने IPL 2026 सीजन के दौरान, लिजलाज जैसे विवाद के बाद वृंदावन का दौरा किया था.

Read more

Local News