Friday, April 24, 2026

आम आदमी पार्टी में टूट हो गई है, आप सांसद राघव चड्ढा अपने अन्य दो साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए

Share

आम आदमी पार्टी में टूट हो गई है. आप सांसद राघव चड्ढा अपने अन्य दो साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे.”

पिछले कुछ महीनों से चड्ढा को लेकर ऐसी खबरें मीडिया में आ रही थीं. राघव चड्ढा ने कहा कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम सहनी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमने राज्यसभा सचिवालय को भी इसकी सूचना दे दी है.

Read more

Local News