DC vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में आज (8 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बावजूद दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है और उसने अपने शुरू के दो मैच जीतकर इस मैच में कदम रख रही है. दिल्ली की सबसे बड़ी प्रॉब्लम उनका टॉप ऑर्डर है. केएल राहुल, पथुम निसांका और नीतीश राणा का औसत मिलाकर सिर्फ 10.2 रहा है, जिससे सारा बोझ मिडिल ऑर्डर पर आ गया है, जिसने अब तक हर चुनौती का बखूबी सामना किया है.
टॉप ऑर्डर की मुश्किलों के बीच, समीर रिजवी DC के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. उन्होंने MI के खिलाफ 90 और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाकर अकेले दम पर दोनों मैचों का रुख बदल दिया.
समीर रिजवी पर होगी सबकी नजर
इस सीजन समीर की बल्लेबाजी ने सबक दिल जीत लिया है. उनकी बल्लेबीज का तरीका ला जवाब रहा है. वो जल्दी विकेट गिरने के बाद ही मैदान में उतरते है और फिर टाइम लेकर अपनी आंख को जमाते हैं, उसके बाद जब वो तेजी से रन बनाते हैं. LSG के खिलाफ उन्होंने अपनी पहली 15 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन उसके बाद अगली 32 गेंदों में 58 रन ठोक डाले. मुंबई के खिलाफ भी, रिजवी 15 गेंदों में 9 रन पर थे, लेकिन उसके बाद अगली 36 गेंदों में उन्होंने 81 रन बना डाले.
वह 11 छक्कों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में सबसे ऊपर हैं और स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 207 का है. राशिद खान के साथ उनका मुकाबला, जो अपनी पुरानी लय में लौटते दिख रहे हैं, इस मैच का एक अहम आकर्षण होगा.
गुजरात को पहली जीत की तलाश
वहीं दूसरी ओर गुजरात लगातार दो मैच हारने के बाद इस मैच में उतर रही है. उनको अभी इस सीजन अपनी पहली जीत के तलाश है. ये टीम अपने टॉप तीन बल्लेबाजों – कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर – पर बहुत ज्यादा निर्भर है. गिल इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले मैच में वो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे. अगर ये तीनों बल्लेबाज रन बनाते हैं तो गुजरात 80 फीसद मैच जीतती है.
GT की गेंदबाजी में भी कुछ कमजोरियां हैं. मोहम्मद सिराज इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही विकेट ले पाए हैं. उन्हें कगिसो रबाडा के साथ मिलकर अपनी पुरानी धार वापस पानी होगी. IPL 2025 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार फॉर्म को इस सीजन में भी जारी रखा है और अब तक चार विकेट चटका चुके हैं.
युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भले ही थोड़े महंगे साबित हुए हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी में काफी विविधता है. IPL 2026 में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है.
DC vs GT हेड टू हे
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. जिसमें गुजरात 4-3 से आगे है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दिल्ली में खेले गए 3 मैचों में से गुजरात ने दो मैच में जीत दर्ज की है, जिसमें पिछले साल 200 रनों का लक्ष्य हासिल करना भी शामिल है.
अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 में खेले गए सात T20 मैचों में से छह में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जिससे टॉस का महत्व बढ़ जाता है. साथ ही बारिश के लिए जारी ‘येलो अलर्ट’ एक और अनिश्चितता पैदा करता है.
DC vs GT संभावित-12
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
DC vs GT: दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरान विजय, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और काइल जेमिसन.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान) साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़. निशांत सिंधु, इशांत शर्मा.


