साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को 44 साल के हो गए हैं. आज इस शुभ मौके पर अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म AA22xA6 का टाइटल पोस्टर सामने आ चुका है. टाइटल के साथ-साथ अल्लू अर्जुन की शॉकिंग फर्स्ट लुक भी सामने आया है. मेकर्स ने 7 अप्रैल को फिल्म का टाइटल पोस्टर को आज अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिवील करने का ऐलान किया था. फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. एटली के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर खूब चर्चा है और अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह गिफ्ट किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है.
अल्लू अर्जुन का शॉकिंग फर्स्ट लुक आउट
फिल्म AA22xA6 का नाम अब ‘राका’ है. यानी फिल्म में अल्लू अर्जुन राका के रोल में होंगे. वहीं, फिल्म से आए अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक बहुत ही शॉकिंग है और आज तक स्टाइलिश स्टार को इस अवतार में नहीं देखा गया है. अल्लू अर्जुन का अपने फर्स्ट लुक में हाफ बाल्ड दिख रहे हैं और उनके हाथ किसी दानव की तरह हैं, जिसके नाखून लंबे-लंबे हैं. फिल्म सात भाषा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, ऊर्दू और बंगाली में भी रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है. अब अल्लू अर्जुन का यह फर्स्ट लुक उनके फैंस को बड़ा शॉक्ड देने वाला है.
अल्लू अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया था और इसके कैप्शन में लिखा था, ‘धमाके लिए तैयार रहे, कल सुबह 11 बजे फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी होगा’. अब अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी की साथ में पहली फिल्म ने उनके फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. अब पुष्पा स्टार के फैंस का दिल बाग-बाग हो चुका है और अब वो इस फिल्म की रिलीज के इंतजार में बैठ चुके हैं.
बता दें, शाहरुख खान के साथ जवान बनाने के बाद से एटली इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी. दीपिका इससे पहले एटली के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी हैं. अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका की यह पहली फिल्म है. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के स्टंट और एक्शन के कुछ सीन भी पहले ही सामने आ चुके हैं.


