Friday, May 8, 2026

अररिया जिले में 20 वर्षीय छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Share

अररिया जिले में एक 20 वर्षीय छात्रा खुशबू प्रवीण ने प्यार में धोखा मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जो उसे भगा ले गया और फिर छोड़ दिया। खुशबू केस दर्ज कराने के लिए थाने-थाने भटकी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। वह फारबिसगंज कॉलेज में पढ़ती थी।

अररिया। अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा पंचायत की सुरसर हनुमाननगर वार्ड संख्या दो निवासी मो. हमीद की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू प्रवीण प्यार में धोखा मिलने पर गुरुवार की देर रात घर में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छात्रा के स्वजनों को घटना का पता तब चला जब शुक्रवार की सुबह स्वजन उसको जगाने पहुंचे तो आवाज नहीं दी। घर के कमरे में झांक कर देखा तो गले में फंदा लगाकर खुशबू आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। 

फॉरेंसिक टीम को दी गई जानकारी

जिसके बाद बड़ी संख्या में महिला व पुरुष घटना स्थल पर जुट गए। इसके बाद घटना की जानकारी फुलकाहा थाना को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य समेत पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। 

थानाध्यक्ष ने घटनास्थल से ही एसपी एवं एसडीपीओ फारबिसगंज को घटना की जानकारी दी है। मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को भी दी गई है। फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के घर से बगल के ही सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसीर चौक निवासी मो मुद्दीन के पुत्र रहीस से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व मृतका को लेकर फरार हो गया था। जहां उसको दो दिन रखने के बाद घर से कुछ दूर पर छोड़कर प्रेमी भाग गया। जिसके बाद खुशबू प्रवीण ने  स्वजनों को जानकारी दी।

केस दर्ज कराने के लिए भटकती रही छात्रा

जानकारी मिलने पर पिता उसको जाकर घर लाया। कोचिंग जाने के दौरान छात्रा को लेकर फरार हो गया था। छात्रा फुलकाहा थाना आवेदन देने के लिए पहुंची। लेकिन थानाध्यक्ष ने अररिया महिला थाना जाने के लिए कहा। 

जब छात्र स्वजनों के साथ अररिया महिला थाना पहुंची तो महिला थानाध्यक्ष ने पुनः फुलकाहा थानाध्यक्ष से बात कर केस दर्ज करने के लिए कहा। इसी दौरान छात्रा ने तंग आकर घर बंद कर गुरुवार की देर रात गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा फारबिसगंज कॉलेज में पढ़ाई करती थी।

Read more

Local News