Saturday, May 2, 2026

अबुआ आवास योजना 800 करोड़ आवंटित

Share

रांची न्यूज़ : झारखंड के अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास में आवास योजना की क्रियान्वयन के लिए 800 करोड़ रुपए का आवंटन करने की स्वीकृति दी है।हालांकि आवंटित 800 करोड़ के अंतर्गत कुल पनरीक्षित उपबंध राशि 41 अरब 31 करोड़ 83 लाख 29 हजार मात्र के वित्तीय वर्ष 2024 25 में विकल्पीय होगा ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के श्रीनिवासन की हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है।

अब तक 2800 करोड रुपए दिए गए हैं

अबुआ आवास योजना शुरू होने से अब तक 2000 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है। पहले किस्त में 1000 करोड़ जारी किए गए थे दूसरी किस्त में 300 करोड़ और तीसरी किस्त में 700 करोड़ रुपए राशि दिया गया था,अब चौथी किस्त में 800 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं। यानी अब तक 2800 करोड रुपए अबुआ आवास योजना में जारी किया गया है। इस योजना से अब तक 28 फीसदी आवास का काम शुरू हुआ है।

पाकुड़ में सर्वाधिक काम किया गया है। बता दे की काफी लंबे समय से राशि नहीं मिलने की वजह से योजना का काम अटका हुआ था ग्रामीण विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन योजनाओं में ढलाई तक का काम हो गया है।उसे अविलंब चौथी किसकी राशि दी जाए। इसी तरह अन्य चरणों के हिसाब से भी राशि दी जाए बता दे कि अबुआ आवास योजना से पहले वित्तीय वर्ष 2 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। प्रत्येक लाभुक को तीन कमरे की आवाज के लिए दो लाख का आवंटन किया जाना है। वहीं वर्ष 24-25में 4.50 लाख का आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इसमें करीब 2 लाख के काम में हजार आवास की स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार ने सभी लक्षण को पूरा करने के लिए अबुआ योजना के तहत 800 करोड रुपए फिर से जारी किया है।

Read more

Local News