Saturday, June 13, 2026

अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन पर ही सिमट गई, जिससे भारत को 412 रनों की बढ़त मिल गई.

Share

 भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 18 रन बना लिए हैं.

इससे पहले अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रनों पर ही ढेर हो गई. जिससे भारत को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की विशाल बढ़त मिल गई. इस बड़ी बढ़त की वजह से भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दे दिया. जिससे मेहमान टीम को दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा. अब मेहमान टीम को पारी की हार से बचने के लिए 412 रन को पार करना होगा, जो की अफगानिस्तान के लिए काफी मुश्किल काम है.

तीसरे दिन 5 विकेट पर 113 के स्कोर से आगे खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम 152 रन पर अपने बचे हुए 5 विकेट खो दिए. जिसमें रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके. आज के दिन सुथार ने तीन विकेट और प्रसिद्ध व सुंदर ने एक-एक विकेट लिए. इसके साथ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने 6 विकेट पूरे किए लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और एक विकेट वॉशिंग्टन सुंदर लेने में सफल रहे.

दूसरे दिन का खेल
भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के मजबूत स्कोर पर घोषित की थी, जिसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान का स्कोर 113/5 था. मेहमान टीम अभी भी 451 रन पीछे है. जबकि फॉलोऑन से बचने के लिए उसे 365 रनों तक पहुंचना होगा.

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह एक छोर संभाले हुए हैं, वो 81 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे है, जबकि दूसरी तरफ से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका. जिसका नतीजा ये हुए कि अब्दुल मलिक 16, सदीकुल्ला अटल 17, रहमानुल्ला गुरबाज 12, हशमतुल्लाह शाहिदी 20 और असफर जजई 3 रन बनाकर आउट हो गए.

भारत की तरफ से दुसरे दिन मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में तीन विकेट हासिल कर लिए है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए.

भारत ने 564 पर पारी घोषित की
भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. जिसमें कप्तान शुभमन गिल के 126 रन और उपकप्तान केएल राहुल के 100 रन सबसे खास थे. इसके अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अफगानिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम साफी सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने इस पारी में कुल 6 विकेट हासिल किए.

Read more

Local News