Sunday, June 21, 2026

अगर मैं विकेटकीपिंग नहीं करता तो मैं मैदान पर… धोनी ने गायकवाड़ की कप्तानी पर बोली बड़ी बात

Share

धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही सीएसके से जुड़े हुए हैं, सिवाय दो सीजन के जब टीम को टूर्नामेंट से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

चिन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि अगर वह स्टंप के पीछे की जिम्मेदारी नहीं निभाते, तो वो मैदान पर खुद को बेकार महसूस करते, क्योंकि विकेटकीपिंग करते समय वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं.

धोनी सीएसके को पांच खिताब दिला चुके हैं
43 वर्षीय धोनी सीएसके के लिए विकेटकीपिंग करते रहेंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस अनुभवी खिलाड़ी पर बहुत भरोसा दिखाया है. धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही सीएसके से जुड़े हुए हैं, सिवाय दो सीजन के जब टीम को टूर्नामेंट से प्रतिबंधित कर दिया गया था, और उन्होंने टीम को पांच खिताब और 10 बार फाइनल तक पहुंचाया है.

अगर मैं विकेटकीपिंग नहीं करता तो मैं बेकार होता: धोनी
धोनी ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘अगर मैं विकेटकीपिंग नहीं कर रहा होता, तो मुझे लगता है कि मैं मैदान पर बेकार होता, क्योंकि यहीं से मैं खेल को सबसे अच्छे तरीके से पढ़ पाता हूं, यह एक चुनौती है, और यही बात इसे दिलचस्प बनाती है.

उन्होंने आगे अपने रिटायरमेंट पर कहा कि पिछले कुछ सालों में, मुझे नहीं पता कि यह 2 साल है या 5 साल, मेरी फ्रैंचाइज़ी ऐसी रही है कि आप जब तक खेलना चाहते हैं, तब तक खेलें. अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे कहते हैं, चिंता मत करो तुम खेलो, मैं क्रिकेट का लुत्फ़ उठाना चाहता हूं.

धोनी ने CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी
धोनी ने पिछले सीजन में CSK की कप्तानी की भूमिका से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कमान संभाली. आईपीएल 2025 सीजन में, सीएसके ने रविवार को चेपॉक में मुंबई इंडियंस पर आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

धोनी ने गायकवाड़ की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की
टीम के कप्तान न होने के बावजूद, धोनी सक्रिय रूप से फील्ड को एडजस्ट करते और गायकवाड़ को मैदान पर मार्गदर्शन करते हुए देखे जाते हैं. मुंबई के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने गायकवाड़ की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की और कहा कि युवा खिलाड़ी मैदान पर अधिकांश निर्णय लेता है.

धोनी ने जियो हॉटस्टार के शो “द एमएस धोनी एक्सपीरियंस” पर कहा, ‘पिछले साल आईपीएल के बाद, मैंने लगभग तुरंत ही उससे कहा, अगले सीजन में 90% तुम नेतृत्व करोगे, इसलिए मानसिक रूप से खुद को तैयार करना शुरू करो. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, मैंने उससे यह भी कहा, अगर मैं तुम्हें सलाह देता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हें उसका पालन करना होगा. मैं जितना संभव हो सके उतना दूर रहने की कोशिश करूंगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘सीजन के दौरान, बहुत से लोगों ने अनुमान लगाया कि मैं मैदान में निर्णय ले रहा था. लेकिन सच्चाई यह है कि वह 99 प्रतिशत निर्णय ले रहा था. सबसे महत्वपूर्ण कॉल – गेंदबाजी में बदलाव, फील्ड प्लेसमेंट – सभी उसके थे. मैं बस उसकी मदद कर रहा था. उसने खिलाड़ियों को संभालने का शानदार काम किया.’

बता दें कि एमएस धोनी ने अब तक 265 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 24 अर्धशतकों के साथ कुल 5,243 रन बनाए हैं. सीएसके का अगला मैच शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से है.

Read more

Local News