Sunday, March 15, 2026

हज़ारीबाग :ईश्वर की देन , कुदरत का करिश्मा, सेख भिखारी कॉलेज में 28 उंगलियों वाले बच्चे का हुआ जन्म।

Share

HAZARIBAG NEWS:बीते शुक्रवार के देर रात हजारीबाग के सदर अस्पताल मे बरकट्ठा निवासी कंचन देवी पति संतोष तुरी नें एक बच्चे को जन्म दिआ जिसे देख लोग हैरान हो गए।हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके हाथ और पैर में 7-7 उंगलिया है. वहीं यह तस्वीर देखने के बाद पूरे इलाके में चर्चा हो रहा है, कि यह बच्चा भगवान का तोहफा हैं. बता दें कि बच्चे की जन्म से ही 28 उंगलियां है। दोनों हाथों में सात -सात एवं पर में भी सात -सात उंगलियां हैं। इस प्रकार के अनोखे बच्चे का जन्म शायद पहली बार हुआ है। जन्म के बाद माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है।वहीं के जन्म के बाद डॉक्टरों की टीम ने बताया कि अतिरिक्त उंगलियों के साथ जन्म पॉलीडैक्टिली स्थिति के कारण होती है, जो एक जेनेटिक डिसऑर्डर है. हालांकि, ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं. माँ एवं पिता मान रहे बच्चे को ईश्वर का स्वरुप माता-पिता बच्चे को बता रहे भगवान का आशिर्वाद 
बता दें कि हज़ारीबाग  बरकट्ठा प्रखंड, गैड़ा पंचायत के बसरामो गांव के रहने वाले नवजात बच्चे की मां का नाम कंचन देवी, पिता का नाम संतोष तुरी है. बच्चे के जन्म के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे है, उन्होंने बताय कि यह हमारा पहला बच्चा है, जिसें हम भगवान का तोहफा मान रहे है. वहीं बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने बताया कि माँ और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चे का जन्म  नॉर्मल डिलीवरी से हुआ और अब अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई.

पूरे परिवार में पहली बार ऐसे बच्चे का हुआ जन्म 
पिता संतोष ने कहा कि उनकी शादी 2022 में हुई थी, यह उनका पहला बच्चा है. उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार में पहली बार ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है. संतोष ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि बच्चे के हाथ और पैर में 5 से अधिक उंगलिया है, यह हमारे लिए भगवान का आशिर्वाद है. 

Read more

Local News