Tuesday, June 30, 2026

स्वाद और सेहत से भरपूर बादाम लड्डू की रेसिपी….

Share

अगर आप भी मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो आप यह बादाम के लड्डू को बना सकते हैं. यह बहुत ही आसानी से और झटपट तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि

Badam Laddu: जब भी कोई खुशी की बात होती है या कोई त्योहार का मौका तो मिठाई को लोग बड़े चाव से खाते हैं. कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो आप यह बादाम के लड्डू को बना सकते हैं. यह बहुत ही आसानी से और झटपट तैयार हो जाता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. किसी भी खास मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. कम चीजों से तैयार ये लड्डू आसानी से बन जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि इस आर्टिकल के माध्यम से. 

बादाम लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • बादाम- 1 कप
  • गुड़ या चीनी- स्वादानुसार 
  • घी- 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू-2 चम्मच कटा हुआ 
  • किशमिश- 2 चम्मच 
  • नारियल का बुरादा- एक कप 

बादाम लड्डू बनाने की विधि (Badam Laddu Recipe)

  • बादाम का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में बादाम को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो आप इस को पीस लें.
  • अब एक पैन को गर्म करें और इसमें नारियल को डालकर हल्का सा भून लें. थोड़ी देर के लिए इसे लगातार चलाते रहें. नारियल को आप निकाल लें. गुड़ को मिक्सी में पाउडर कर लें.
  • अब आप पैन में घी को डालें. इसमें कटे हुए काजू और किशमिश को डाल दें और इसे भुने.
  • अब एक बाउल में बादाम का पाउडर, गुड़ और नारियल के बुरादे को मिस करें. अब इसमें आप इलायची पाउडर को डाल दें. अब आप इसमें काजू, किशमिश और बचा हुए घी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण से आप लड्डू को तैयार करें. इस तरह से आप नारियल के लड्डू को बनाएं.

Read more

Local News