नवगछिया बस स्टैंड के पास एनएच-31 पर सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल हो गये. घायलों में रंगरा थाना के सधुआ के प्रवीण कुमार साह की पत्नी रितु कुमारी, परवत्ता थाना खगड़ा के अवधेश झा की पत्नी संतोष कुमार झा, कदवा थाना भरोसा सिंह टोला के विकास कुमार है. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया. घायलों की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया.


