लातेहार: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव आशीष टैगोर ने की। इस दौरान श्री वैष्णव दुर्गा बाड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उज्जवल कुमार साहू ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।
नई समिति में विष्णु साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनू कुमार (गोविंद), सोनू कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, करण कुमार, भरत कुमार, सुमीत कुमार, अमन कुमार और कुंदन कुमार को मंत्री बनाया गया है।
राजू रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि चंदन कुमार और आकाश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में दुर्गा पूजा के विभिन्न आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग उप समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। इनमें साज-सज्जा, मंच सजावट, प्रसाद वितरण, पूजन, महाअष्टमी पूजा और प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शामिल होगी।
नई कार्यकारिणी के गठन पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय और अरुण कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद, बद्री प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति और ओमप्रकाश प्रसाद (राजू) सहित कई लोगों ने नई समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
