13 जुलाई से 28 नवंबर तक शनि मीन राशि में वक्री चाल में रहेगा, जो लगभग 138 दिनों तक चलेगी. ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायप्रिय देवता माना जाता है, जो अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का कड़ा फल देता है. शनि की यह वक्री चाल जीवन में कई बदलाव लेकर आती है और इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जानते हैं दिल्ली के वैदिक ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट आदित्य झा से..
आदित्य झा के अनुसार, शनि के प्रभाव में राशियों की स्थितिशनि की इस वक्री चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा. कुछ राशियों को इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर मेष, मिथुन, और कन्या राशि के जातकों को शनि की चाल के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सलाहमेष राशि के लोग इस अवधि में अपने खर्चों पर काबू रखें. निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद या लड़ाई-झगड़े से बचें क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जो सेहत पर भी असर डाल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए संभावित परेशानियांमिथुन राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में देरी हो सकती है और ऑफिस या कामकाज के क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे. कुछ मामलों में निराशा और तनाव भी बढ़ सकता है. इसलिए सोच-समझकर हर कदम उठाएं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरतकन्या राशि के लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. आर्थिक उतार-चढ़ाव आएंगे और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा, दुश्मन और शत्रु भी विवादों को जन्म दे सकते हैं. संयम और समझदारी से ही इन समस्याओं का सामना करना होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को शनि के प्रभाव से जीवन में चुनौतियां और संघर्ष बढ़ सकते हैं. करियर में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और धैर्य की जरूरत होगी. वैवाहिक जीवन में भी तनाव की संभावना रहती है, इसलिए परस्पर समझदारी और संवाद बनाए रखना आवश्यक है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना सबसे जरूरी होगा. जीवन में स्थिरता बनाए रखने के लिए अपने विचारों और भावनाओं को संतुलित रखें. जल्दबाजी और आवेश में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें.


