Monday, May 4, 2026

वीवो का यह नया लॉन्च मोबाइल फोटोग्राफी को प्रोफेशनल स्तर तक ले जाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

Share

 स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है, क्योंकि वीवो ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. कंपनी 6 मई को भारत में X300 Series के दो नए डिवाइस पेश करने जा रही है. कंपनी अपने इस फोन्स का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ किया है और उसके बारे में प्रमोशनल जानकारियां भी दी है, जिनसे इन स्मार्टफोन्स के कई खास फीचर्स सामने आए हैं:

इस बार वीवो ने कैमरा टेक्नोलॉजी को एक नए स्तर पर लेकर जाने की कोशिश की है. खासतौर पर इस फोन सीरीज का अल्ट्रा मॉडल में मॉड्यूलर डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जिसमें यूज़र्स एक्सटर्नल कैमरा एक्सेसरीज़ जोड़ सकेंगे. यह फीचर मोबाइल फोटोग्राफी को लगभग प्रोफेशनल कैमरा जैसे एक्सपीरियंस देने का दावा करता है. वीवो दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं, जिनके नाम – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE है.

Vivo X300 Ultra की खास बातें

यह फोन हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो टॉप-लेवल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा. इसमें 6.82-inch QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस शानदार रहेगा.

कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का Periscope lens और 50MP ultra-wide कैमरा शामिल है. ZEISS Telephoto Extender के जरिए 400mm तक का ऑप्टिकल जूम संभव होगा. इसके अलावा 6600mAh बैटरी, 100W fast charging और IP68/IP69 रेटिंग इसे और भी दमदार बनाते हैं.

Vivo X300 FE की खास बातें

यह मॉडल थोड़ा किफायती फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 6.31-inch AMOLED डिस्प्ले दी गई है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और Periscope lens के साथ 8MP ultra-wide सेंसर मिलेगा.

इसमें भी मॉड्यूलर कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जिससे 200mm तक का जूम हासिल किया जा सकता है. इसमें 6500mAh बैटरी और 90W fast charging इसे पावरफुल बनाते हैं, जबकि इसका हल्का डिजाइन इसे इस्तेमाल में आसान बनाता है. इसकी उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ वीवो के ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे.

Read more

Local News