Saturday, May 9, 2026

 विसर्जन के दौरान पंचाने नदी में 3 नाबालिग बच्चे डूब गए।

Share

 बिहारशरीफ। नालंदा जिले में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के हथियाखाड़ के पास पंचाने नदी में एक साथ तीन नाबालिग डूब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लापता बच्चों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर के रहने वाले मंदीप, सागर और मोहित के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन से कुछ देर पहले बच्चे नदी में नहाने लगे थे। इसी दौरान चार बच्चे तेज धार में बह गए। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि तीन अन्य तेज बहाव में डूबकर लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

बच्चों की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कोसुक में प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल बनाया गया था, लेकिन झींगनगर पूजा समिति की ओर से हथियाखाड़ के पास प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता बच्चों की तलाश कर रही है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read more

Local News