Sunday, July 5, 2026

जमीन दिलाने का झांसा दे कर युवक ने की 30 लाख की ठगी

Share

डीएम का ओएसडी बताकर एक युवक ने भगवानपुर में सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर छह लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. आरोपी ने शादी के बहाने एक लड़की को भी धोखा दिया और अब फरार है. पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Bihar News: युवक ने खुद को डीएम का ओएसडी बताकर छह लोगों से ठगी कर ली. उसने भगवानपुर में सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. रुपये लेने के दो माह बाद अब उस जालसाज का सुराग नहीं मिल पा रहा है.

ठग ने अपना घर पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में बताया था. कांटी के एक गैरेज संचालक की पुत्री से शादी भी की थी. अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है और ठगी के शिकार लोग उसके ससुर पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहे हैं. उसके ससुर का कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी को भी धोखा दिया है. उसने कांटी थाने में लिखित शिकायत दी है.

आरोपी युवक के मोबाइल के व्हाट्सएप डीपी में पुलिस का लोगो लगा है. ठगी के शिकार शिक्षक पानापुर करियात थाना क्षेत्र के बकटपुर ठिकहा उर्फ बहादुरपुर निवासी मो जमील अख्तर ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन दिया है. कांटी व साइबर थाने को भी अवगत कराया है.

उन्होंने बताया है कि आरोपी आरा जिले के डीएम का ओएसडी बताता था. उसके झांसे में वह फंस गया. उसने कहा कि भगवानपुर इलाके में कम दाम में जमीन दिलवा देगा. उससे तीन लाख रुपये ले लिये. उसने अपने ससुर के हाथ से रुपये लिये. बाद में कहा कि रजिस्ट्री कर देंगे. लेकिन, वह फरार हो गया. शिक्षक का कहना है कि उसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक लोगों से 30 लाख से ज्यादा की ठगी की गयी है.

Read more

Local News