लखीसराय: लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया नया टिकट भवन अब उद्घाटन की राह देख रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी भवन का उपयोग शुरू नहीं हो पाया है, जिसके चलते यह परिसर फिलहाल खाली पड़ा है और धूल फांक रहा है।
नए टिकट भवन के तैयार होने से यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा मिलने की उम्मीद थी। आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किए गए इस भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि जब भवन बनकर तैयार है, तो इसे जल्द से जल्द यात्रियों के लिए शुरू किया जाना चाहिए। लंबे समय से उद्घाटन का इंतजार कर रहे इस भवन के उपयोग में नहीं आने से सरकारी खर्च के बाद भी सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
अब यात्रियों की नजर रेलवे प्रशासन पर है कि नए टिकट भवन का उद्घाटन कब होता है और इसे आम यात्रियों के लिए कब खोला जाता है।
