Tuesday, August 25, 2026

रामगढ़ पुलिस की पहल रंग लाई, 59 बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे.

Share

रामगढ़: जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत एक और उपलब्धि सामने आई है। पुलिस ने बरामद किए गए 59 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर संबंधित लोगों ने राहत जताई और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल की बरामदगी के बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें संबंधित व्यक्तियों को सौंपा गया।

दो महीने में 184 मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन भरोसा के तहत पिछले दो महीनों में जिले में गुम या चोरी हुए कुल 184 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल उनके सही मालिकों तक पहुंचाए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिन्होंने मोबाइल गुम होने या चोरी होने के बाद इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Read more

Local News