Monday, October 26, 2026

रांची में लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च आज, SIT जांच और गिरफ्तारी की मांग.

Share

रांची, 26 अक्टूबर 2026। अरगोड़ा अंचल में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में अंचल कर्मचारी संघ सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालेगा। संघ का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारी को न्याय दिलाने के साथ सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।

संघ के अनुसार, कैंडल मार्च शाम करीब पांच बजे शहर अंचल कार्यालय से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक जाएगा। इस घटना के बाद अंचल कर्मचारियों सहित अन्य सरकारी कर्मियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

रांची डीसी को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अंचल कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के प्रतिनिधियों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

SIT गठित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

संघ ने हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की मांग की है। साथ ही, मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की गई है।

संघ का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि कर्मचारी बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा

लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के बाद अंचल कर्मचारी संघ ने इस मामले को कर्मचारियों की सुरक्षा से जोड़ते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। कैंडल मार्च के माध्यम से संघ अपनी मांगों को सामने रखेगा और हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा।

BHARAT SUPERFAST NEWS

Read more

Local News