Friday, April 17, 2026

रांची में एक बार फिर फायरिंग की घटना घटी है. भू-माफिया के करीबी को गोली मार दी गई है.

Share

रांची: कांके थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात जमीन और पैसे के बंटवारे के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला

जेल में बंद जमीन माफिया कमलेश के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र को सोमवार की रात विवाद के बाद गोली मार दी गई. गोली जितेंद्र के कमर में लगी है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

आपसी विवाद में फायरिंग की गई है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है. उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है– सुशील सिंह, कांके थाना प्रभारी

देर रात मारी गई गोली

उधर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात प्रभात नाम के एक युवक से जितेंद्र का जमीन से जुड़े पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. प्रभात जितेंद्र से पैसे की मांग कर रहा था, इसी को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया है और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि प्रभात ने पिस्टल निकाली और जितेंद्र को गोली मार दी.

कमलेश का काम देखता है जितेंद्र

आपको बता दें कि गोलीबारी में घायल जितेंद्र जमीन माफिया कमलेश का कामकाज देखता है. कमलेश को जमीन घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है. कमलेश के जेल जाने के बाद जितेंद्र ही उसके जमीन का कारोबार संभाल रहा था. इसके साथ ही वह इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस में भी काम किया करता है.

Read more

Local News