रांची: राजधानी के अपर बाजार इलाके से 61 वर्षीय राजेश माहेश्वरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, वह 24 सितंबर की शाम करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
राजेश माहेश्वरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई तथा आसपास के इलाकों में भी उनकी तलाश की। काफी प्रयास के बावजूद अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
कोतवाली थाना को दी गई सूचना
परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाना, रांची को दे दी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को राजेश माहेश्वरी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं नजर आएं, तो इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना को देने को कहा गया है।
परिजन भी लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और किसी भी संभावित जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
