रांची: खराब मौसम का असर शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित विमान सेवाओं पर भी देखने को मिला। इंडिगो ने मौसम की स्थिति को देखते हुए तीन उड़ानें रद्द कर दीं। इससे दिल्ली, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु की यात्रा करने वाले यात्रियों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ।
इन रूट की फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
एयरपोर्ट के शेड्यूल के मुताबिक रद्द की गई सेवाओं में ये उड़ानें शामिल हैं—
- कोलकाता–रांची–कोलकाता: 6E-7561/7562
- पुणे–रांची–बेंगलुरु: 6E-6484/6799
- दिल्ली–रांची–दिल्ली: 6E-6370/2370
उड़ानों के रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट का ताजा स्टेटस और शेड्यूल जांचने की सलाह दी गई है।
मौसम को देखते हुए संचालन पर नजर
खराब मौसम के बीच एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं के सुरक्षित संचालन को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम में बदलाव के अनुसार उड़ानों के संचालन में आगे भी बदलाव संभव है।
यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की गई है।
