Friday, April 10, 2026

राँची : हिन्दपीढ़ी से लापता सगी बहने !

Share

शहर के हिंदपीढ़ी इलाके से दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस लगातार तकनीकी शाखा के सहयोग से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रांची के कांटाटोली चौक के मंगल टावर के पास आधार कार्ड को सुधरवाने गई थी। इस दौरान दोनों का मोबाईल फोन ऑफ हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑटो में बैठने के दौरान मोबाइल छीन कर दोनों का अपहरण कर लिया गया है। युवतियों की पहचान रहनुमा प्रवीण (20) और अमरीना असगर (18) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को दोनों के मोबाईल फोन का लास्ट लोकेशन रांची के ओरमांझी इलाके में मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे दोनों का सुराग मिल सके।

Read more

Local News