Tuesday, March 17, 2026

राँची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार !

Share

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। रांची के चान्हों ब्लॉक से अलकायदा (एक्यूआईएस) के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शाहबाज अंसारी के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्पेशल सेल ने कांड संख्या 301/24 के आरोपी शाहबाज अंसारी को झारखंड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। अब संदिग्ध को पुलिस रिमांड पर लेकर स्पेशल सेल की टीम दिल्ली ले जाने की तैयारी में है।

Read more

Local News