Thursday, April 16, 2026

राँची : मईया सम्मान योजना को लेकर बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था !

Share

नामकुम में मइयां सम्मान योजना के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और शहर के अन्य इलाकों में 5 हजार जवान तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामपुर रिंग रोड चौक तुपुदाना रिंग रोड के बीच छोटी बड़ी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

जमेशदपुर से आने वाले माल वाहक वाहनों को नेवरी रिंग रोड की ओर जाना होगा। खूंटी सिमडेगा से आने वाले मालवाहक वाहन रिंग रोड होते हुए तिलता चौक की ओर से नेवरी जाएंगे। कुसई चौक-घाघरा रोड-सदाबहार चौक तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों और सवारी बसों का प्रवेश का वर्जित रहेगा।
सदाबहार चौक से खरसीदाग ओपी तक सभी प्रकार की वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एयरपोर्ट रोड से कुटियातु चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट रोड की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सभी सड़कों पर भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
वीवीआइपी वाहन घाघरा रोड होते हुए सदाबहार चौक से सीधे खरसीदाग ओपी की ओर जाने वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

Read more

Local News