Wednesday, July 8, 2026

मोटोरोला ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Moto G77 Power है.

Share

मोटोरोला ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Moto G77 Power है. कंपनी इसे अपना बजट फोन कह रही है, लेकिन इसकी कीमत 25,999 रुपये है. ऐसे में यह समझ नहीं आता कि क्या अब 25,000 रुपये की रेंज भी बजट में आने लगी है? इस फोन को अगले हफ्ते तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन और एक ही रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 59 घंटे तक चलने का दावा करती है.

Moto G77 Power की कीमत भारत में 25,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलेगी और यही इस फोन का एकमात्र वेरिएंट है. अगर आप इस फोन को Axis Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खोलेंगे तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

इसके अलावा आपको 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. इस फोन की बिक्री 13 जुलाई से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा. यह PANTONE Fuchsia Red, PANTONE Impenetrable और PANTONE Nautical Blue कलर में आएगा.

इस डुअल सिम हैंडसेट में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इस फोन में फ्रोसेसर के लिए 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक है.

इसके साथ ARM Mali-G57 MP2 GPU, 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है. कंपनी ने इस फोन पर 1 साल के OS अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है.

कैमरा और बैटरी

इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है.

इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे आप 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. इस फोन में 7,000mAh की यूनिट 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS सपोर्ट मौजूद है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है. फोन का वज़न करीब 215 ग्राम है और इसकी थिकनेस 8.89mm है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News