Saturday, July 11, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हर माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ मनाने की घोषणा की है।

Share

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है।

सरकार अब सामाजिक पेंशन से वंचित पात्र लोगों को पेंशन दिलाने का अभियान चलाएगी।ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनका आधार शीघ्र लिंक कराया जाएगा। पेंशन वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रुपये भेजने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

  • इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का यह प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुए थे।
  • कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करना है

Table of contents [hide]

Read more

Local News