Monday, May 11, 2026

माउंट एवरेस्ट के पास भीषण भूकंप में 53 लोगों की मौत, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

Share

न्यूज़,नई दिल्ली:
समाचार एजेंसी एएफपी ने चीनी मीडिया शिन्हुआ के हवाले से बताया कि आज नेपाली सीमा के पास तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से 53 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के झटके बिहार, असम और पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये.

भूकंप का केंद्र शिगात्से शहर के तिंगरी काउंटी में था। तिंगरी तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किमी दक्षिण पश्चिम में है और नेपाल की सीमा पर है। माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले लोगों के लिए यह एक पर्यटन केंद्र है। 

Read more

Local News