Sunday, May 10, 2026

महाकुंभ की सुरक्षा में ढाई करोड़ तक के घोड़े:अमेरिकन ब्रीड का दारा ग्रुप का सरदार, गले में लगी चिप में 7 पीढ़ियों का इतिहास

महाकुंभ की सुरक्षा में ढाई करोड़ तक के घोड़े:अमेरिकन ब्रीड का दारा ग्रुप का सरदार, गले में लगी चिप में 7 पीढ़ियों का इतिहास

Share

मेले में क्राउड कंट्रोल के लिए यूपी की ट्रेंड माउंटेड पुलिस इन घोड़ों के साथ तैनात है। 130 घोड़ों के साथ जवान जब अलग-अलग ग्रुप में पेट्रोलिंग पर निकलते हैं, तो लोग इन्हें देखते रह जाते हैं। घुड़सवारों के दस्ते में भारतीय ब्रीड के अलावा अमेरिकन और इंग्लैंड ब्रीड के घोड़े भी शामिल हैं। इनकी कीमत 50 लाख से ढाई करोड़ तक है।

सभी घोड़ों की गर्दन में एक स्पेशल डिवाइस लगी है। इन स्पेशल घोड़ों की खासियत क्या है? इन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं? इनकी ट्रेनिंग कैसे होती है? यह सब कुछ जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम कुंभ क्षेत्र में बनाए गए माउंटेड पुलिस के कैंप पहुंची।ग्रुप का मुखिया दारा सबसे समझदार कुंभ क्षेत्र में माउंटेड पुलिस कैंप के पास ही घोड़ों के लिए अस्तबल है। जब हम यहां पहुंचे, तब प्रतिसार निरीक्षक घोड़ों के एक ग्रुप को ग्राउंड पर ले जा रहे थे। अस्तबल के पास ही वह बीच में खड़े हो गए। घोड़ों पर पुलिस वाले जैसे ही सवार हुए, निरीक्षक ने अपनी स्टिक से इशारा किया। घोड़े एक सीधी लाइन में खड़े हो गए।

निरीक्षक अपनी जगह खड़े होकर जैसे ही घूमे, सभी घोड़े एक के पीछे एक होकर चलने लगे। जैसे-जैसे, जितनी तेजी से स्टिक चलती, घोड़े भी उसी रफ्तार से राउंड लगाने लगे। इनकी दौड़ने की आवाज, उड़ती धूल देखते ही बन रही थी। इनका डिसिप्लिन वाकई में अलग था।

Read more

Local News