Friday, May 8, 2026

मई का दूसरा सप्ताह थोड़ा सावधानीपूर्वक चलने वाला रहेगा, विस्तार से पढ़ें.

Share

मेष- नया सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही ना बरतें. इस हफ्ते आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आपको परेशानी हो सकती है. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को तनाव से बचना होगा. प्रेम संबंधों के लिए नया सप्ताह अच्छा है. अपने साथी के साथ खुश रहेंगे और आनंद में समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंधों में परेशानी आ सकती है. किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. कोई ऐसा कोर्स कर सकते हैं, जिसमें आपकी रुचि होगी. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई कर सकते हैं.

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य करें. नए सप्ताह अपनी आमदनी का सही इस्तेमाल करेंगे. धन की प्राप्ति में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. परिवार के सदस्यों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है. शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा. किसी नए सब्जेक्ट को पढ़ने के लिए आप उत्साहित रहेंगे.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा. अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. किसी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे वह सफल रहेंगे. वैसे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. बिजनेस के लिए जो भी प्रयास करेंगे वह सफल होंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. अधिकारी आपके पर नजर बनाए रखेंगे. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है. प्रिय पात्र से कोई बहस हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. अपनी सेहत को लेकर आप निश्चित रहें, लेकिन सप्ताह के अंत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. परिवार पर दिल खोलकर धन खर्च करेंगे. करियर और व्यवसाय में थोड़ी सावधानी बरतें. नौकरी पेशे वाले जातकों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आपकी पुरानी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं. आपका प्रिय पात्र आपके साथ खड़ा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. लड़ाई-झगड़े से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य वैसे ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाही के चलते समस्या आ सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको परेशान होना पड़ सकता है. ना चाहते हुए भी धन खर्च करना पड़ सकता है. अपने व्यवसाय को लेकर सतर्क रहेंगे. बिजनेस को कैसे बढ़ाया जाए इस बारे में नई योजना बना सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया है. आप अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बता सकते हैं. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी से और परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. शिक्षा को लेकर भी समय ठीक रहेगा, कुछ परेशानियों के चलते मन भटक सकता है, लेकिन अपना ध्यान पढ़ाई से ना हटाएं.

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. सप्ताह के अंत में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर भी आप तनाव में रहेंगे. आपके खर्चे बढ़े रहेंगे. इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. दैवीय कृपा आप पर बनी रहेगी. आपका बिजनेस अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. आपका अच्छी जगह ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है. अपने प्रेमी साथी से कोई बात करेंगे तो बहस हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी और परिवार संग खुश रहेंगे. विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आएंगी.

तुला- आने वाला नया सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति के लिए समय बढ़िया रहेगा. गवर्नमेंट सेक्टर से व्यापार के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है. नौकरी वाले जातको के लिए भी समय अच्छा है. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपकी और आपके प्रिय पात्र में बॉन्डिंग शानदार रहेगी. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. आप एक दूसरे को गिफ्ट भी दे सकते हैं. शिक्षा के लिए यह सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है. पढ़ाई-लिखाई की ओर विशेष ध्यान देने से सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक- नया सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत भी ठीक रहेगा, यदि कोई परेशानी होगी तो घबराने की जरुरत नहीं है. आर्थिक स्थिति को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है. किसी पुराने निवेश को लेकर आपको इंतजार करना पड़ सकता है. बिजनेस को लेकर समय थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा, इसलिए थोड़ा संयम रखें और सावधानी से कार्य करें. नौकरी वाले जातकों के लिए शानदार समय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा. आपकी प्रिय पात्र से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कड़वाहट हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया रहेगा, यदि आप कोई कंपटीशन एग्जाम देना चाहते हैं तो समय अच्छा रहेगा.

धनु- यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी. व्यर्थ के खर्चे बढ़े रहेंगे. व्यापारियों को अपने व्यापार के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा. अपने प्रिय पात्र से कोई भी बात बढ़ा-चढ़ाकर ना कहें. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. आपका जीवनसाथी आपको किसी स्थान पर घूमने फिराने लेकर जा सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा, जिसके कारण पढ़ाई में परेशानी हो सकती है.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार को लेकर भी आप बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे और अपने पार्टनर के साथ मिलकर नयी योजनाएं लागू कर सकते हैं. नौकरी में थोड़ी सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर भी आपके लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी संग विशेष कैंप में जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आप खड़े रहेंगे. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आप कई तरीकों से धन कमाने में सक्षम रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह बढ़िया रहेगी. आपके पास रुपए-पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारी अपनी बुद्धिमानी से व्यापार को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे. नौकरी वाले जातकों को अपने ऑफिस में सम्मान प्राप्त होगा. आपके प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय साथी से मन की बात कर सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव दिखाई दे रहा है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. आपको अपने करियर में सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. आप स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे. व्यापार को लेकर भी आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति बढ़िया बनी रहेगी, धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी. खर्च लगे रहेंगे, परंतु आमदनी भी अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. अहम के चलते विवाद हो सकता है. गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. अपने जीवनसाथी के साथ बहुत आनंद में समय व्यतीत करेंगे. छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा.

Read more

Local News