Sunday, June 21, 2026

भारत की युवा टीम ने इंग्लैंड के 175 रनों के लक्ष्य को 24 ओवर में चेस करके धमाकेदार जीत दर्ज की.

Share

भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने 175 रनों के लक्ष्य को 24 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और 17 वर्षीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने धमाकेदार शुरुआत की, और 8वें ओवर में ही टीम का स्कोर 71 रनों तक पहुंचा दिया. वैभव ने 19 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे. जबकि म्हात्रे 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मैच के बाद वैभव की पोस्ट वायरल

मैच के बाद वैभव ने टीम के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट मंगेश गायकवाड के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने फिल्म इंकबाल का प्रेरणादायक गाना आशाएं भी गाया. बता दें कि इस साल आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पुरुष टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 35 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रचा था.

आयुष म्हात्रे और वैभव की शानदार साझेदारी

मैच में आयुष म्हात्रे और वैभव के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई. सूर्यवंशी के जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में 174 रन पर ढेर हो गई. इसहाक मोहम्मद ने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली, जबकि रॉकी फ्लिंटॉफ ने 56 रनों की पारी खेली.

भारत को स्पिनरों, मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान ने मिलकर पांच विकेट लिए, जबकि हेनिल पटेल और आरएस अम्बरिश को एक-एक विकेट मिला. दूसरा मैच 30 जून को खेला जाएगा.

Read more

Local News