Saturday, May 9, 2026

 बोलेरो की टक्कर से 2 घायल

Share

नीय एनएच 27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी.

Motihari: चकिया. स्थानीय एनएच 27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी.घटना में बाइक सवार मां – बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसकी पहचान मठिया भटौलिया निवासी किरण पटेल (38) और उसके पुत्र रोहित राज (20) के रूप में हुई है.दोनो घायल को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.जहां चिकित्सक ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.बताया जाता है कि घायल महिला किरण पटेल को गंभीर चोट आई है तथा उसके पुत्र रोहित राज के पैर में भी फ्रेक्चर हुआ है.घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों मां बेटे किसी कार्य से चकिया आए थे.जहां से वापस लौटने के क्रम में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले दुर्घटना का शिकार हो गए.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक व बोलेरो को जब्त कर लिया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News