Wednesday, July 1, 2026

बुध का गोचर बनाएगा धनवान! इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ पैसा

Share

इस विशेष गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव 5 राशियों पर रहेगा – मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ.

 जुलाई और अगस्त का महीना कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है, और इसका मुख्य कारण है बुध ग्रह का कर्क राशि में लंबा प्रवास, वक्री होना और फिर मार्गी होकर प्रभावी बनना. ज्योतिष में बुध को बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल, व्यापार, तकनीकी योग्यता और निर्णय शक्ति का कारक माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं दिल्ली के वैदिक ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट

इस वर्ष बुध ग्रह 22 जून की रात 9:32 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 30 अगस्त तक वहीं रहेगा. इस दौरान 18 जुलाई को बुध वक्री होंगे और 11 अगस्त को पुनः मार्गी हो जाएंगे. लगभग 70 दिनों तक एक ही राशि में बने रहने से इसका असर गहरा होगा, खासकर मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशियों पर.

मिथुन राशि, घर और कारोबार दोनों में लाभ
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका प्रभाव विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा. इस अवधि में पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, घर में शुभ कार्य संभव है और वित्तीय लाभ के संकेत हैं. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और आप अपने संप्रेषण कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे.

कन्या राशि, आय में वृद्धि और करियर में चमक
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आमदनी से जुड़े ग्यारहवें भाव में होगा, जिससे नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ संभव है. आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी, और संपत्ति या प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में भी सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों और संतान से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं.

तुला राशि, नौकरी में तरक्की और नई पहचान

इस समय बुध आपके करियर से संबंधित दसवें भाव में रहेगा. यह आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ, प्रमोशन, या नई ज़िम्मेदारियों का समय है. व्यापारियों को बड़े सौदे या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं.

धनु राशि, कड़ी मेहनत का मिलेगा उचित फल
बुध का गोचर आपके आठवें भाव में होगा, जो अनदेखे लाभ और शोध कार्यों से जुड़ा होता है. यह समय आपको गहरी समझ, खोजबीन, और गुप्त रूप से मिलने वाले लाभ की ओर ले जाएगा. संघर्षों से उभरकर आप सम्मान और सफलता दोनों प्राप्त करेंगे. जीवनसाथी की सेहत पर थोड़ी निगरानी रखें.

कुंभ राशि, पैसा, पहचान और सकारात्मक ऊर्जा
बुध ग्रह इस समय छठे भाव में रहेंगे, जो प्रतिस्पर्धा, स्वास्थ्य और सेवा भाव से जुड़ा होता है. यह समय आपको रोगों से मुक्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, और कैरियर में नया मुकाम दिला सकता है. खासकर मीडिया, लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे.

Read more

Local News