रेलवे ने 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली और एनसीआर के स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है। सुरक्षा कारणों से प्लेटफॉर्म खाली रखने और ट्रेनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सिवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। यह फैसला दिल्ली क्षेत्र से आने-जाने वाले पार्सलों पर लागू होगा। जिसमें नई दिल्ली दिल्ली जंक्शन हजरत निजामुद्दीन आनंद विहार स्टेशन शामिल हैं।
सिवान। 12 से 15 अगस्त तक देश की राजधानी से रेलवे के माध्यम से सामानों की बुकिंग करने वालों को परेशानी उठानी पड़ेगी। 15 अगस्त को लेकर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए नई दिल्ली सहित दिल्ली व एनसीआर के सभी स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है।
रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 15 अगस्त तक दिल्ली सहित एनसीआर के सभी क्षेत्र स्टेशनों के प्लेटफॉर्म को खाली रखा जाएगा। इसके अलावा, कई ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेनें जो की देश को राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन तक पहुंचती हैं उनमें निगरानी का निर्देश भी दिया गया है।
इसको लेकर सिवान जंक्शन को रेलवे द्वारा सूचना दी गई है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ व जीआरपी द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली एरिया की ट्रेनों में 12 से 15 अगस्त तक पार्सल की बुकिंग पर रोक रहेगी। इन तिथियों में ट्रेनों के पार्सल यान में समाचार पत्र और मैगजीन के अलावा किसी अन्य वस्तुओं की ढुलाई नहीं की जाएगी।
रेलवे मुख्यालय ने दिल्ली एरिया के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद बिहार, दिल्ली सराय और आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए चार दिनों तक पार्सल बुकिंग रोकने का आदेश दिया है। यही नहीं दिल्ली से आने वाले भी पार्सल की बुकिंग बंद रहेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी?
15 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली एरिया की ट्रेनों में 12 से 15 अगस्त तक पार्सल की बुकिंग पर रोक रहेंगा। जिन रेलवे स्टेशनों के बुकिंग बंद होगी, उनमें नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद बिहार, गाजियाबाद सहित अन्य एनसीआर शामिल हैं। – अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी


