Tuesday, May 5, 2026

बिहार सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर प्रोन्नति दी है।

Share

बिहार सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है। इस निर्णय से राज्य प्रशासन में गतिशीलता आने की उम्मीद है और शासन में सुधार होगा।

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के 19 अफसरों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

जिन अफसरों को प्रोन्नति दी गयी है उनमें अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार, कुमापी सीमा, डा. महेंद्र पाल, राशिद कलीम अंसारी शामिल हैं।

इनके अलावा मुमताज आलम, विजय कुमार, सुशांत कुमार, मनोज कुमार रजक, राम कुमार पोद्दार, राजेश परिमल, राजमोहन झा, राजीव रंजन प्रभाकर, धनंजय कुमार व राकेश कुमार को भी अपर सचिव में प्रोन्‍नत‍ि दी गई है। 

कौन अधिकारी कहां पदस्‍थाप‍ित

अरव‍िंंद कुमार लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभ‍ियंत्रण विभाग (PHED) में संयुक्‍त सचिव हैं। प्रमोद कुमार पश्चिम चंपारण के बंदोबस्‍त पदाधिकारी जबक‍ि विनय कुमार भवन निर्माण विभाग में संयुक्‍त सचिव पद पर पदस्‍थापित हैं। 

अभय कुमार सिंह सहकारिता विभाग में, राजीव कुमार सिंह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्‍त सचिव हैं। अमित कुमार बिहार तकनीकी सेवा आयोग में उपसचिव जबकि‍ कुमारी सीमा बिहार स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना की मुख्‍य महाप्रबंधक (प्रोक्‍योरमेंट) हैं। 

डॉ. महेंद्र पाल राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्‍त सचिव, राश‍िद कलीम अंसारी सामान्‍य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी तथा मुमताज आलम बिहार राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक वित्‍तीय निगम में प्रबंध निदेशक हैं। 

प्रोन्‍नत क‍िए गए विजय कुमार सामान्‍य प्रशासन विभाग में पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में, सुशांत कुमार लघु जल संसाधन विभाग के संयुक्‍त सचिव, मनोज कुमार रजक सामान्‍य प्रशासन विभाग में पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में हैं। 

रामकुमार पोद्दार ग्रामीण विकास विभाग में उप मिशन निदेशक, राजेश परिमल मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संयुक्‍त सचि‍व तथा राजमोहन झा बिहार राज्‍य खाद्यान्‍न भंडारण एवं प्रबंधन संस्‍थान में महाप्रबंंधक (आधुनिकीकरण) पद पर कार्यरत हैं। 

राजीव रंजन प्रभाकर पटना के बंदोबस्‍त पदाधिकारी, धनंजय कुमार सामान्‍य प्रशासन विभाग में पदस्‍थापन के लिए प्रतीक्षारत, राकेश कुमार दिल्‍ली नगर निगम के उप आयुक्‍त हैं। 

शैलजा पांडेय राजस्थान संवर्ग के लिए विरमित

भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2021 बैच की अधिकारी शैलजा पांडेय को राजस्थान संवर्ग में योगदान के लिए विरमित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय अधिसूचना जारी की।

Read more

Local News