बिहार में 9 जुलाई 2026 के लिए मौसम विभाग ने विशेष पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
पटना। बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 9 जुलाई 2026 के लिए राज्यभर में मौसम का विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के इलाकों में उमस के बीच हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के उत्तर-पश्चिम इलाके के पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ तेज रफ्तार में हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।
इन जिलों में मौसम का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के भोजपुर, बक्सर, किशनगंज, सारण, सिवान, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भभुआ, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया,सहरसा, सुपौल और रोहतास जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 30-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री के बीच रहने वाला है।


