Friday, July 24, 2026

बिहार में रेलवे ट्रैक पर मिलीं युवक-युवती की नग्न लाशें, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Share

बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

 बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला. युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती की लाश ट्रैक के बीच में पड़ी थी.

ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन को दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब 5:30 बजे शवों को ट्रैक पर देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी. इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई.

अब तक शव की नहीं हो पाई है पहचान

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला. जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है.

Read more

Local News