Thursday, May 7, 2026

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है

Share

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, अब छात्र 18 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले शुल्क जमा कर दिया है, वे भी अब फॉर्म भर सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन 23 नवंबर तक होगा। छात्रों को घोषणा पत्र डाउनलोड कर हस्ताक्षर करके अपलोड करना हो

पटना। Bihar School Examination Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।

विलंब शुल्क के साथ अब नौ से 18 नवंबर आवेदन किया जा सकता है। मान्यता प्राप्त शिक्षक संस्थानों में छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन समिति के वेबसाइट पर कर सकते हैं।

परीक्षा समिति ने छात्र-छात्राओं के हित में तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म शुल्क पूर्व से जमा है, लेकिन परीक्षा आवेदन नहीं भरा जा सका है, उनका परीक्षा आवेदन भी इस विस्तारित तिथि में किया जा सकता है। विद्यालय प्रधान शुल्क जमा करेंगे, जो नहीं करेंगे वे फार्म नहीं भर पाएंगे।

सत्र 2024-26 के इंटर के वैसे छात्र-छात्रा जिनका हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं है, उनको इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा समिति ने कहा है कि हस्ताक्षरित घोषणा यु्क्त डमी सूचीकरण कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही उक्त वेबसाइट पर इंटर परीक्षा आवेदन पत्र भी अपलोड कर दिया गया है।

दो प्रकार के आवेदन पत्र का प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड किया गया है। सत्र 2024-26 के लिए सूची कृत नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह प्रपत्र दो खंडों यथा खंड-ए एवं खंड-बी में है।

खंड ए में क्रमांक एक से 17 तक विद्यार्थी का विवरण भरा हुआ है, जो विद्यार्थी के सूचीकरण विवरणों के आधार पर है। उसमें विद्यार्थी द्वारा कोई भी छेड़-छाड़ परिवर्तन नहीं किया जाना है।

विद्यार्थी द्वारा मात्र खंड-बी में क्रमांक 18 से 34 तक के विवरणों को भरा जाना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है, केवल मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालयों या कालेजों के प्रधान द्वारा वैध छात्र-छात्राओं का ही परीक्षा आवेदन भरा जायेगा एवं शुल्क जमा किया जाएगा।

Read more

Local News