Thursday, July 2, 2026

बिहार पुलिस सेवा में 70 डीएसपी को कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति दी गई है।

Share

पटना। बिहार पुलिस सेवा के 70 डीएसपी को कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति (Bihar Police Promotion) दी गई है। इनमें आठ अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को स्टाफ ऑफिसर, 14 वरीय डीएसपी को एएसपी और 48 डीएसपी को वरीय डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है।

  • गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, मो. शिबली नोमानी, राजकिशोर सिंह, मुकुल कुमार रंजन, आशीष आनंद, नुरूल हक, आलोक रंजन, सोनू कुमार राय और उपेन्द्र कुमार यादव को स्टाफ ऑफिसर में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
  • वहीं, सुरभ सुमन, रश्मि, निशीत प्रिया, संजीव कुमार, कुमार वीर धीरेन्द्र, रमेश कुमार, इमरान परवेज, अजित कुमार, विभाश कुमार, अजय प्रसाद, पोलस्त कुमार, भास्कर रंजन, पंकज कुमार और सुनील कुमार को एएसपी में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है।

सभी प्रोन्नति पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

Read more

Local News