
हज़ारीबाग़ न्यूज़: धनबाद जिले के मैथन डैम से नए साल का जश्न मना कर बिहार लौट रहे पांच युवकों की कर एक ट्रक से टकरा गई। इस भीष्म हादसे में कर सवार मनोज कुमार अजीत कुमार,संतोष कुमार, गुरु कुमार और अमरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से इनमें से दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए अमरजीत ने बताया कि हम लोग बिहार के (गया) जिले से डिल्मा गांव के रहने वाले हैं। नए वर्ष के जश्न के लिए धनबाद जिले के मैथन डैम गए थे।बुधवार सुबह वहां से वापस लौट रहे थे,हज़ारीबाग जिले के चौपारण स्थित महुदी बारा के समीप वाहन चालक को झपकी आ गई इसी बीच सुबह करीब 9:00 के आसपास एक ट्रक जो सामने se आरही थी, झपकी आने के कारण सामने से टकरा गई,टक्कर इतना भीषण था, कि कार के परकच्चे उड़ गए।सभी कार में सोए हुए थे,अचानक कार टकराने की आवाज के बाद सब की नींद खुली, दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय युवकों ने घायलों को गाड़ी से निकलकर समुदायक अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टर ने इलाज किया,चालक संतोष और मनोज को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया है।बाकी के तीनो युवक अब बेहतर हैं। संतोष और मनोज का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है।


