Saturday, April 25, 2026

बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अब बिहार में अपराधी बचेगा नहीं।

Share

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है, कहा कि बिहार पुलिस उन्हें राज्य के भीतर या बाहर कहीं भी ढूंढकर जेल भेजेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के लिए बिहार अब सुरक्षित नहीं है। सोना लुटेरा प्रिंस के एनकाउंटर पर बात करते हुए चौधरी ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राबड़ी देवी को नीट छात्रा मौत मामले में नाम बताने की चुनौती दी, अन्यथा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया।

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अब बिहार में अपराधी बचेगा नहीं

अपराधी चाहे राज्य में हो या बाहर भाग जाए, बिहार पुलिस उसे ढूंढ़कर जेल भेजेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों के लिए बिहार अब सुरक्षित नहीं है।

शुक्रवार को बजट सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी सोना लुटेरा प्रिंस के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों को पहले ही आगाह कर दिया गया था कि वे अपने लिए कोई “सेफ जगह” खोज लें, क्योंकि अब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कई अपराधी छिपने के लिए बेंगलुरु जैसे शहरों का रुख करते हैं, लेकिन बिहार पुलिस वहां भी जाकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नीट छात्रा मौत मामले में दिए बयान पर सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को सार्वजनिक रूप से नाम बताना चाहिए। “जिसका भी नाम आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर जेल भेजा जाएगा,” उन्होंने कहा।

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, उनसे इस तरह के गैर-जिम्मेदार बयान की उम्मीद नहीं थी। यदि वे नाम नहीं बताती हैं तो इसका मतलब है कि वे साक्ष्य छिपा रही हैं। 

Read more

Local News