Thursday, July 2, 2026

बारिश का अलर्ट, बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना

Share

पटना समेत पूरे बिहार में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और उमस रहने की संभावना है। पूर्वी चंपारण मुजफ्फरपुर सारण और भोजपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में सुपौल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

पटना। प्रदेश के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।

कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। जबकि, चार जिलों के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण एवं भोजपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सुपौल में सर्वाधिक वर्षा 123.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

सीतामढ़ी के डुमरा में 118.6 मिमी, बथनाहा में 91.8 मिमी, वाल्मीकि नगर में 79.4 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 75.2 मिमी, सिवान के दरौली में 62 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 60 मिमी, पटना के मनेर में 59.4 मिमी, सतीामढ़ी के सुरसंड में 52 मिमी, दरभंगा के जाले में 46.2 मिमी, बेनीबाद में 50 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 37.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 37.2 मिमी, बेतिया में 34.6 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 32.6 मिमी, सुपौल के बौसा में 32.6 मिमी, सीतामढ़ी के बोखरा में 32.4 मिमी एवं गयाजी के टेकारी में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना31.926.7
गयाजी32.525.4
भागलपुर31.525.6
मुजफ्फरपुर31.426.6

Read more

Local News