बाढ़ के पानी में डूबने के कारण एक वृद्ध किसान(75) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव निवासी गुप्तेश्वर कमकर पिता स्वर्गीय कल्पत कमकर खेत से सोमवार की अहले सुबह बाढ़ के पानी को तैरकर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी के बीच फंस गए और डूबने लगे।
शाहपुर आरा । प्रखंड के दामोदरपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने के कारण एक वृद्ध किसान(75) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव निवासी गुप्तेश्वर कमकर, पिता स्वर्गीय कल्पत कमकर खेत से सोमवार की अहले सुबह बाढ़ के पानी को तैरकर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी के बीच फंस गए और डूबने लगे। चीखने-चिल्लाने के बावजूद कोई उन्हें बचा नहीं सका। कुछ देर के पश्चात ग्रामीणों द्वारा उनके शव को पानी से बाहर निकला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बहोरनपुर थाना प्रभारी सुशांत कुमार ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना पर विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, जन सुराज नेता विनय कृष्ण मिश्र, भाजपा नेता भुअर ओझा, राकेश ओझा, मुखिया धर्मशीला देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, उपमुखिया आशीष राय, धीरेंद्र राय, पपु राय, दिनेश यादव व सुनील पांडे सहित कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।


