Saturday, September 19, 2026

बड़गांई जमीन मामले में CM से जुड़े आरोप गठन पर 21 सितंबर को सुनवाई.

Share

रांची: बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत से अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। इसके बाद अदालत ने आरोप गठन से संबंधित सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की है।

अदालत के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 21 सितंबर को शाम 4 बजे मामले में सुनवाई होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित होंगे।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत पहले ही अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर चुकी है। वहीं राजकुमार पाहन समेत दो आरोपियों के खिलाफ अभी आरोप गठन की प्रक्रिया बाकी है।

बड़गांई जमीन मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अब 21 सितंबर को होने वाली सुनवाई में मुख्यमंत्री से संबंधित आरोप गठन के मुद्दे पर अदालत में आगे की कार्यवाही होगी।

Read more

Local News