Monday, May 4, 2026

प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Share

प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन पटना समेत कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का अहसास होगा। बक्सर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में दृश्यता 50 मीटर तक गिर गई। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिख सकता ह

पटना। प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पटना सहित अधिकतर भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

दिन में धूप निकलने के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना

पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस एवं 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। 

प्रदेश का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम दृश्यता पटना में 50 मीटर दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना25.6°C12.6°C
गया26.3°C10.2°C
भागलपुर24.6°C12.1°C
मुजफ्फरपुर23.0°C13.6°C

Read more

Local News