Tuesday, August 25, 2026

पूर्व विधायक अकेला यादव के पुत्र व ग्रामीणों के बीच मारपीट!

Share

चतरा न्यूज़: कन्हाचट्टी (चतरा) तमासिन जलप्रपात में रविवार देर शाम पिकनिक मनाने आए बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव के पुत्र रवि कुमार व स्थानीय कमेटी के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

रवि यादव मित्रों के साथ घूमने आया था तमासिन जलप्रपात

वाहन पार्किंग को ले हुआ विवाद पांच युवक घायल, एक वाहन में तोड़फोड़।

घायलों में पूर्व विधायक के पुत्र रवि कुमार तथा तुलबुल समिति परिषद के मनु पासवान आदि का नाम शामिल है। दोनों पक्षों में वाहन साइड लेने को लेकर तू -तू, मैं -मैं हुई थी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठियां बरसाई गई। चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद ही राजपुर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची।समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो पाई थी। दोनों पक्ष विवाद का हल बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से बैठक हो रही थी।

राजपुर थाना पुलिस की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

थाना प्रभारी ने बताया की शाम 4:00 तक उनके पास प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं आया है।यदि आवेदक आएगा तो उसे पर विचार किया जाएगा। इधर समिति के लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटना से क्षेत्र की छवि खराब होगी।और पर्यटक तमासिन जलप्रपात नहीं आना चाहेंगे।

Read more

Local News