Monday, May 4, 2026

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Share

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली, डिब्रूगढ़ से कोलकाता, अगरतला से कोलकाता, सिलचर से कोलकाता और न्यू तिनसुकिया से चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा और इनकी समय-सारणी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने पूरे क्षेत्र में सुगम यात्रा और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों की बढ़ती के देखते हुए पांच वन-वे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 05483 (अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली) वन-वे स्पेशल 13 दिसंबर, 2025 को अलीपुरद्वार जंक्शन से 10:30 बजे रवाना होकर रविवार को दिल्ली 21:45 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव हासीमारा, दलगांव, बिन्नागुड़ी, न्यूमाल जंक्शन, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, न्यू बरौनी जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर किया गया है।

ट्रेन संख्या 05936 (डिब्रूगढ़-कोलकाता) वन-वे स्पेशल 13 दिसंबर, 2025 को डिब्रूगढ़ से 17:20 बजे रवाना होकर सोमवार को कोलकाता 00:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन धेमाजी, उत्तर लखिमपुर, हारमती जंक्शन, रंगापाड़ा नार्थ, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, मालदा टाउन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 05653 (अगरतला-कोलकाता) वन-वे स्पेशल 15 दिसंबर, 2025 को अगरतला से 07:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोलकाता टर्मिनल 16:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, गोवालपारा टाउन, न्यू बंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।

Read more

Local News